Wednesday, October 21st, 2026

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने लगवाई वैक्सीन

 भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को जे.पी. हॉस्पिटल में कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाई। सिंह ने कहा है कि कोरोना को रोकने के लिये बनाई गई वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएँ।

सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण होता है। वायरस कभी मरता नहीं है। इसका इलाज सिर्फ वैक्सीन है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क जरूर लगाए। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क का उपयोग जरूर करें। सिंह ने कहा कि मैं नियमित रूप से मास्क पहनता हूँ, परिणामस्वरूप मैं अभी तक कोरोना से सुरक्षित हूँ।

 

 

#वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय